आधुनिक सुचना क्रांति का उपयोग करते हुए अग्रहरि वैश्य समाज द्वारा देश के समस्त अग्रहरि बंधुओ हेतु एक वेबसाइट का लांच किया है। इस वेबसाइट के माध्यम से सामाजिक बंधू गण सुचना के आदान प्रदान के लिए जुड़े रहेंगे।
सामाजिक बंधुओ से अपील है की वे अपनी जानकारी वेबसाइट में अपलोड करे तथा वेबसाइट में उपलब्ध सामग्री को उपयोग करे। अग्रहरि समाज के वर्त्तमान पदाधिकारी, समाज के युवा वर्ग से अपेक्षा करते है की वे सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेवें व आने वाले चुनौती व जिम्मेदारी के लिए तैयार रहे।
भिलाई अग्रहरि समाज की स्थापना वर्ष १९७१ में समाज के कुछ उद्यमशील व जागरूक सदस्यों द्वारा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से माननीय रामदुलारे जी, त्रिभुवन प्रताप जी अग्रहरि, बंशीलाल जी, लाला वृन्दावन, सीताराम जी, बड़े लाल जी, जगन्नाथ जी , मैकू लाल जी, रमा शंकर जी , बाबू लाल जी, चंदू लाल जी , हरिहर जी अग्रहरि , अवधनारायण अग्रहरि आदि सदस्यों के सघन प्रयास का प्रतिफल है।
इसी क्रम में समाज को नया आयाम व् दिशा देने हेतु वर्ष २०१४ में इस वेबसाइट के निर्माण की रूपरेखा सर्व श्री दीपक अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, अध्यक्ष- रामबरन जी, कोषाध्यक्ष- अशोक जी, सचिव - रमेश अग्रहरि व संरक्षक महोदय- त्रिभुवन प्रताप जी, संतोष, रमाशंकर, बड़े लाल जी द्वारा तैयार किया गया है।
स्थानीय समाज अपने इस प्रयास पर केंद्रीय अग्रहरि समाज के संसद सदस्य श्यामाचरण जी गुप्त अग्रहरि, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार जी, राष्ट्रीय महामंत्री ओमप्रकाश जी व अग्रहरि वैश्य समाज पत्रिका के संपादक माणिक चंद जी के द्वारा दिए गए प्रोत्साहन के लिए स्थानीय समाज आप सभी का आभारी है।